सब देवों ने फूल बरसाये, महाराज गजानन आये




सब देवों ने फूल बरसाये,
महाराज गजानन आये

प्रभु कौन तुम्हारी माता है ,
तुम किनके लाल कहाये, महाराज गजानन आये.....

प्रभु पार्वती मेरी माता है,
शिवशंकर के लाल कहाये, महाराज गजानन आये.....

प्रभु कौन तुम्हारी पूजा है,
तुम किनके भोग लगाये, महाराज गजानन आये.....

प्रभु होम-धूप मेरी पूजा है,
मोदक के भोग लगाये, महाराज गजानन आये.....

प्रभु कौन तुम्हारी सवारी है,
तुम किनके चक्र लगाये, महाराज गजानन आये.....

प्रभु मूसक मेरी तुम्हारी सवारी है,
पृथ्वी के चक्र लगाये, महाराज गजानन आये.....

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

हे सिंहवाहिनी जगदम्बे

पीले सिंहों पे सवार मइया ओढ़े चुनरी

हे ज्योति रूप ज्वाला माँ, तेरी ज्योति सबसे न्यारी है

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली