Posts

Showing posts with the label Rashtra-geet

दुश्मन का दिल घबराये रे, जहाँ भारत डट जाये

Image
दुश्मन का दिल घबराये रे, जहाँ भारत डट जाये ये भारत प्यारा भारत है, ये भारत प्यारा भारत है रहा न माँ के आगे किसी का भी अरमान चाहे हो अमरीका, चाहे पाकिस्तान हर दुश्मन माफ़ी मांगे, भारत माता के आगे हिन्द का नाम निराला अहा कभी न मिटने वाला जो भी टकराया हुआ उसका मुँह काला ये भारत प्यारा भारत है ........ हम भारत माँ के बेटे हैं सैनिक वीर जवान हम हँसते-हँसते माँ पर दे देंगे अपनी जान कौन करे गति-मंद हमें, गंगा की सौगंध हमें शत्रु से टकरायेंगे अहा तिरंगा लहरायेंगे आन पर भारत माँ की वीर भी मिट जायेंगे ये भारत प्यारा भारत है ........ कौन छीन सकता है भारत माँ की जागीर हम जान तो दे सकते हैं पर न देंगे कश्मीर बने माता के पुजारी अहा कभी न हिम्मत हारी भीम बलवान जैसे यहाँ योद्धा बलशाली ये भारत प्यारा भारत है ........ || जय हिन्द जय भारत ||