मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन हरे हरे
मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन हरे हरे ॥ गज़ानन, हरे हरे, गज़ानन हरे हरे ॥ तूने, भक्तों के, कष्ट हरे, गज़ानन हरे हरे । मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन ... पिता, तुम्हारे, भोले बाबा ॥ डम डम, डमरू बजे, गज़ानन हरे हरे । मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन... माता, तुम्हारी, गौरां मईया ॥ गोदी में, लाल धरे, गज़ानन हरे हरे । मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन... मामी, तुम्हारी, लक्ष्मी मईया ॥ धन, भंडार भरे, गज़ानन हरे हरे । मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन... पत्नी, तुम्हारी, ऋद्धि-सिद्धि मोतियन, माँग भरे, गज़ानन हरे हरे । मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन... मूषक, की है, तेरी सवारी ॥ लड्डुवन, भोग लगे, गज़ानन हरे हरे । मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन... पुत्र, तुम्हारे, शुभ और लाभ ॥ सब कुछ, मंगल करे, गज़ानन हरे हरे । मंदिर में, ज्योत जले, गज़ानन... भक्त, तुम्हारे, खड़े हाथ जोड़े ॥ सारे, विघ्न हरो, गज़ानन हरे हरे ।