Posts

Showing posts with the label दूल्हा बन भोला आये हैं

दूल्हा बन भोला आये हैं

Image
दूल्हा बन भोला आये हैं  नए नए बाराती लाये हैं  शीश भोले के सेहरा नहीं है  वो तो गंगा लपेटे आये हैं  माथे भोले के कलगी नहीं है  वो तो चंदा छमकाये आये हैं  गले भोले के हार नहीं है  वो तो नाग लपेटे आये हैं  हाथ भोले के कंकन नहीं है  वो तो बिच्छू लपेटे आये हैं  तन में भोले के वस्त्र नहीं है  वो तो भस्म लपेटे आये हैं  संग भोले के बाजा नहीं है  वो तो डमरू बजातेआये हैं