श्री शनिदेव आरती

श्री शनिदेव आरती जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी | सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी || जय.|| श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी | नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी || जय.|| क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी | मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी || जय.|| मोदक मिष्ठान पान चढ़त है सुपारी | लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी || जय.|| देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी | विश्वनाथ धारण ध्यान शरण हैं तुम्हारी || जय.|| जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी | सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी || जय.||