दुश्मन का दिल घबराये रे, जहाँ भारत डट जाये



दुश्मन का दिल घबराये रे, जहाँ भारत डट जाये
ये भारत प्यारा भारत है, ये भारत प्यारा भारत है

रहा न माँ के आगे किसी का भी अरमान
चाहे हो अमरीका, चाहे पाकिस्तान
हर दुश्मन माफ़ी मांगे, भारत माता के आगे
हिन्द का नाम निराला अहा कभी न मिटने वाला
जो भी टकराया हुआ उसका मुँह काला
ये भारत प्यारा भारत है ........

हम भारत माँ के बेटे हैं सैनिक वीर जवान
हम हँसते-हँसते माँ पर दे देंगे अपनी जान
कौन करे गति-मंद हमें, गंगा की सौगंध हमें
शत्रु से टकरायेंगे अहा तिरंगा लहरायेंगे
आन पर भारत माँ की वीर भी मिट जायेंगे
ये भारत प्यारा भारत है ........

कौन छीन सकता है भारत माँ की जागीर
हम जान तो दे सकते हैं पर न देंगे कश्मीर
बने माता के पुजारी अहा कभी न हिम्मत हारी
भीम बलवान जैसे यहाँ योद्धा बलशाली
ये भारत प्यारा भारत है ........

|| जय हिन्द जय भारत || 

Comments

Popular posts from this blog

सब देवों ने फूल बरसाये, महाराज गजानन आये

हे सिंहवाहिनी जगदम्बे

हे ज्योति रूप ज्वाला माँ, तेरी ज्योति सबसे न्यारी है

पीले सिंहों पे सवार मइया ओढ़े चुनरी

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली