कब से खड़ी हूँ दुअरिया, खोल दे किवड़िया मइया खोल दे

कब से खड़ी हूँ दुअरिया
खोल दे किवड़िया मइया खोल दे ....

बड़ी दूर से आयी मइया
मैं रोली ले आयी
खोल किवड़िया अंदर आऊं
अपनी माँ को चढ़ाऊँ
बिखरो जाय रे सिंदुरवा
खोल दे किवड़िया मइया खोल दे ....

बड़ी दूर से आयी मइया
मैं चुनरी ले आयी
खोल किवड़िया अंदर आऊं
अपनी माँ को उढ़ाऊँ 
उड़ी जाय रे चुनरिया 
खोल दे किवड़िया मइया खोल दे ....

बड़ी दूर से आयी मइया
मैं हरला ले आयी
खोल किवड़िया अंदर आऊं
अपनी माँ को पहनाऊँ 
टूटो जाय रे हरलवा 
खोल दे किवड़िया मइया खोल दे .... 

बड़ी दूर से आयी मइया
मैं हलवा ले आयी
खोल किवड़िया अंदर आऊं
अपनी माँ को खिलाऊँ  
बिखरो जाय रे हलवा
खोल दे किवड़िया मइया खोल दे ....

Comments

Popular posts from this blog

सब देवों ने फूल बरसाये, महाराज गजानन आये

हे सिंहवाहिनी जगदम्बे

पीले सिंहों पे सवार मइया ओढ़े चुनरी

हे ज्योति रूप ज्वाला माँ, तेरी ज्योति सबसे न्यारी है

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली