Posts

सिंहों पे हो गयी सवार

सिंहों पे हो गयी सवार, सवार महारानी सिंहों पे हो गयी सवार सिंहों पे सवार मइया तालों गयी थीं धोबी पे हो गयी दयाल दयाल महारानी सिंहों पे हो गयी सवार ..... सिंहों पे सवार मइया कुओं गयी थीं कहरा पे हो गयी दयाल दयाल महारानी सिंहों पे हो गयी सवार ..... सिंहों पे सवार मइया बागों गयी थीं माली पे हो गयी दयाल दयाल महारानी सिंहों पे हो गयी सवार ..... सिंहों पे सवार मइया महलों गयी थीं राजा पे हो गयी दयाल दयाल महारानी सिंहों पे हो गयी सवार ..... सिंहों पे सवार मइया मंदिर गयी थीं भक्तों पे हो गयी दयाल दयाल महारानी सिंहों पे हो गयी सवार ..... 

अम्बे मइया का पहाड़, लांग सीढ़िया हजार

अम्बे मइया का पहाड़, लांग सीढ़िया हजार दर्शन करने को आयी मैं आयी तेरे द्वार पहले पहर मइया कन्या जैसी लागे गोदी में उठा लो कितनी प्यारी-प्यारी लागे देखो माँ का दरबार हुआ कैसा चमत्कार दर्शन करने को आयी मैं आयी तेरे द्वार..... दूजे पहर मइया दुल्हन जैसी लागे डोली में बिठा दो कितनी प्यारी-प्यारी लागे देखो माँ का दरबार हुआ कैसा चमत्कार दर्शन करने को आयी मैं आयी तेरे द्वार..... तीजे पहर मइया देवी जैसी लागे मंदिर में बिठा दो कितनी प्यारी-प्यारी लागे देखो माँ का दरबार हुआ कैसा चमत्कार दर्शन करने को आयी मैं आयी तेरे द्वार.....

मेरी अम्बे मेरी ज्वाला मेरा उद्धार करो माँ

मेरी अम्बे मेरी ज्वाला मेरा उद्धार करो माँ हमको दर्शन देने का जरा उपकार करो माँ मेरा दिल बेचैन है माँ दरश के लिए.... एक अंधा खड़ा माँ तेरे द्वार पर रो-रो के गया है वो अब हार कर उसे नैना दे दो उम्र भर के लिए मेरा दिल बेचैन है माँ दरश के लिए.... एक बालक खड़ा माँ तेरे द्वार पर रो-रो के गया है वो अब हार कर उसे विद्या दे दो उम्र भर के लिए मेरा दिल बेचैन है माँ दरश के लिए.... एक कन्या खड़ी माँ तेरे द्वार पर रो-रो के गयी है वो अब हार कर उसे घर-वर दे दो उम्र भर के लिए मेरा दिल बेचैन है माँ दरश के लिए.... एक भक्त खड़ा माँ तेरे द्वार पर रो-रो के गया है वो अब हार कर उसे दर्शन दे दो उम्र भर के लिए मेरा दिल बेचैन है माँ दरश के लिए.... Video के लिए कृपया नीचे दिए गए मेरे Youtube Channel की लिंक में क्लिक करें और Subscribe करें- https://www.youtube.com/channel/UCmXMH5vIfHTWbh2sHqmxoUw/?sub_confirmatiom=1

नन्द के लाल तुम्हे राम की दुहाई है

नन्द के लाल तुम्हे राम की दुहाई है - २ काहे की मटकी बनी, कौन ने बनाई है कौन सा लाल जिसने फोड़ के दिखाई है नन्द के लाल...... माटी की मटकी बनी कुम्हार ने बनाई है कृष्ण सा लाल जिसने फोड़ के दिखाई है नन्द के लाल...... काहे की वंशी बनी कौन ने बनाई है कौन सा लाल जिसने बजा के दिखाई है नन्द के लाल...... बांस की वंशी बनी सुतार ने बनाई है कृष्ण सा लाल जिसने बजा के दिखाई है नन्द के लाल...... काहे की नथनी बनी कौन ने बनाई है कौन सी नारी जिसने पहन के दिखाई है नन्द के लाल...... सोने की नथनी बनी सुनार ने बनाई है राधा सी नारी जिसने पहन के दिखाई है नन्द के लाल......

गौरा शिवजी की दुल्हनिया आयी भरने पनिया

गौरा शिवजी की दुल्हनिया आयी भरने पनिया - २ रूप देख के सागर बोला कौन पिता महतारी कौन कहाँ के रहने वाले किनकी हो घरवाली किनको लेने आयी पनिया हो किनकी तुम रनिया आयी भरने पनिया - २ राजा हिमांचल पिता हमारे मैनावती महतारी कैलाश के रहने वाले शम्भु की घरवाली शिव को लेने आयी पनिया हैं उनकी हम रनिया आयी भरने पनिया - २ चौदह रत्न रखे हैं घर में बैठे मौज उड़ावे वो तो पिता गांजा भंगिया आयी भरने पनिया - २ क्रोधित हो के गौरा रानी शिवजी के ढिग आयीं तुम्हरे होते हुए नाथ सागर हँसी उड़ाई मथ दो समुन्दर की मथनिया आयी भरने पनिया - २ कहे समुन्दर छोड़ दो हमको अब न हंसी उड़ाऊ  शिव ने मथन किया सागर का चौदह रत्न निकाले  खारा कर डाला पनिया आयी भरने पनिया  - २ 

झूल रहे पलना ब्रह्मा विष्णु शिवज्ञानी

झूल रहे पलना ब्रह्मा विष्णु शिवज्ञानी - २ काहे का पलना बना काहे की डोरी हाय को जो झूला झूले झुलाये महारानी। झूल रहे पलना.... सोने का पलना बना रेशम की डोरी त्रिदेव झूले झूला झुलाये महारानी। झूल रहे पलना.... उमा, रमा, ब्रह्माणी तीनो रानी हाय पतियों को लौटा दो तो होगी मेहरबानी। झूल रहे पलना.... माँग मेरी खाली, मइया माँग को सजा दो हाय नइया पार लगा दो तो होगी मेहरबानी। झूल रहे पलना....

द्रोपदी सभा में बारम्बार पुकारे

Image
द्रोपदी सभा में बारम्बार पुकारे आओ नाथ हमारे तुम्हे टेर रही। द्रोपदी पड़ी है दुशासन के पावड़े आओ नाथ हमारे तुम्हे टेर रही..... बैठे पाँचो पति मेरे सामने लाज जाती है इन्हीं सबके सामने द्रोपदी की आँखों से बहत पनारे आओ नाथ हमारे तुम्हे टेर रही..... दुष्ट खींचत है चीर बड़ी जोर से श्याम निकले हैं चुनरिया के छोर से द्रोपदी की लाज नाथ हाँथ तुम्हारे आओ नाथ हमारे तुम्हे टेर रही..... Please 👉watch 👉subscribe 👉share 👉like & comment my YouTube channel https://youtube.com/shorts/80EC5m1ZQn4?si=d5m-W8Ru9ptSpTOy

छोड़ आश्रम चली तू पति घर

छोड़ आश्रम चली तू पति घर प्यारी बेटी मुझे न रुलाना - २ मैंने पाला था आँखों का तारा सूनी कुटिया में करके गुजारा मैं अभागा पिता हूँ तेरा जो की घर से विदा दे रहा हूँ बेटी ये बात मन में न लाना प्यारी बेटी मुझे न रुलाना - २ संग सखियाँ खड़ी रो रही हैं रो-रो के विदा दे रही हैं बेटी इन सब को धीरज बंधाना प्यारी बेटी मुझे न रुलाना - २ तू बनेगी महलों की रानी तुझे मिलेगा सम्राट राजा सेवा करना सास-ससुर की सेवा करके धर्म तू निभाना प्यारी बेटी मुझे न रुलाना - २

भवानी ऐसे लड़े जैसे लंका में लड़े हनुमान

भवानी ऐसे लड़े जैसे लंका में लड़े हनुमान सोने की थाली में भोजन परोसे भवानी ऐसे जेवें जैसे लंका में जेवें हनुमान भवानी ऐसे लड़े जैसे लंका में लड़े हनुमान सोने के लोटा गंगाजल पानी भवानी ऐसे पीवें जैसे लंका में पीवें हनुमान भवानी ऐसे लड़े जैसे लंका में लड़े हनुमान चंदा की चांदनी में चॉपर बिछाए  भवानी ऐसे खेलें जैसे लंका में खेलें हनुमान भवानी ऐसे लड़े जैसे लंका में लड़े हनुमान फूला निवारी के सेजा सजाये   भवानी ऐसे सोयें जैसे लंका में सोयें हनुमान भवानी ऐसे लड़े जैसे लंका में लड़े हनुमान

मंदिर में मइया लांगुर से झगड़ी

मंदिर में मइया लांगुर से झगड़ी तू क्यों नहीं लाया रे सोने की तगड़ी अरे धीरे-धीरे बोल अरे होले-होले बोल ब्रह्मा जी सुन लेंगे सरस्वती को दे देगे तेरी सोने की तगड़ी.... अरे धीरे-धीरे बोल अरे होले-होले बोल विष्णु जी सुन लेंगे लक्ष्मी को दे देगे तेरी सोने की तगड़ी.... अरे धीरे-धीरे बोल अरे होले-होले बोल शंकर जी सुन लेंगे गौरा को दे देगे तेरी सोने की तगड़ी.... मंदिर में मइया लांगुर से झगड़ी तू क्यों नहीं लाया रे सोने की तगड़ी Video के लिए कृपया नीचे दिए गए मेरे Youtube Channel की लिंक में क्लिक करें और Subscribe करें- https://www.youtube.com/channel/UCmXMH5vIfHTWbh2sHqmxoUw/?sub_confirmatiom=1